आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण और क्षैतीज आरक्षण सरकार तत्काल लागू करें सरकार

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा भाजपाई भ्रष्टाचार की चूले हिला देगी।
उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कल भारत के अंतिम गांव माणा से शुरू हुई यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत पर धीरेंद्र प्रताप ने आज कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और नीति से लेकर माणा तक देशभर में मोदी सरकार के विरुद्ध महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार ,गैर जिम्मेदारी और नकारापन को लेकर भारी विरोध के स्वर बुलंद है, जिन्हें भारत जोड़ो यात्रा ने अब आवाज देने और संगठित करने का काम किया है ।
उन्होंने कहा जैसे-जैसे सुदूर दक्षिण से राहुल गांधी के साथ हजारों कदम मध्य भारत और उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं भाजपा के भ्रष्टाचार का उतना ही तेजी से पर्दाफाश हो रहा है ।
उन्होंने कहा देश में हाल में हुए उपचुनाव के जो नतीजे आए हैं ,वे भाजपा की दृष्टि से कोई बहुत अच्छे नहीं है ।यदि वोटो में विभाजन ना होता तो एक सीट की जो भाजपा को बढ़त मिली है। उसका खाता भी खुलना मुश्किल था ।धीरेंद्र प्रताप ने स्वीकार किया कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस का पिछले विधानसभा चुनाव मैं संचालन ठीक रहता तो तब भी उन चुनावों के नतीजे उल्टे होते ।उन्होंने कहा कांग्रेस अपनी गलतियों पर मंथन किया है और हम जनता के हित में कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे।उत्तराखंड राज्य स्थापना की 23 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी बयान में धीरेंद्र प्रताप ने जहां शहीदों को हृदय से श्रद्धांजलि दी वहीं भाजपा द्वारा गैरसैण विधान सभा सत्र को लेकर की जा रही हीला हवाली पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा गैरसैण की उपेक्षा उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को धूल धूसरित करने वाली है जिसके लिए भाजपाई नेतृत्व को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा अब भारी दबाव के बाद जो राज्य आंदोलनकारियों के लिए आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 10% अक्षत इज आरक्षण का जो सपना देखा था भाजपा उसे अध्यादेश के रूप में लाने की बात कर रही है उन्होंने कहा यह उनका ड्रीम पलान था जो कि उत्तराखंड के राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के राज्य निर्माण में किए गए सत्याग्रह और त्याग का सम्मान था। परंतु 2015 में गैरसैण विधानसभा में पास किए जाने के बावजूद भाजपा ने अपने गवर्नर के इस पर दशरथ नहीं करने दिए जिससे कि कांग्रेस को इसका श्रेय ना मिले परंतु राज्य की जनता जानती है 10% क्षैतीज आरक्षण धीरेंद्र प्रताप का आंदोलनकारियों को सम्मान का सपना था जिसे विधानसभा से तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पास करवाया जो स्वयं भी आंदोलनकारियों के सदैव बड़े हितैषी थे और जिन्होंने स्वयं भी राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा कभी इस मामले में जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भी जब तक वह विधानसभा में रहे लगातार इस सवाल उठाते रहे।
उन्होंने आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण पर भी, जिसमें दिल्ली देहरादून उत्तरकाशी बागेश्वर पिथौरागढ़ समेत तमाम जिलों के आंदोलनकारियों को अभी तक भी शामिल नहीं किया गया है उन्हें जल्द से जल्द चिन्हित किए जाने की भी मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *