कारगी बाज़ार में व्यापार मंडल इकाई का गठन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने कारगी बाज़ार में व्यापार मंडल इकाई का गठन किया हैं। आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कारगी बाजार में अपनी इकाई का गठन किया गया। जिसमें हेम रस्तोगी को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल कारगी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और उनके साथ ही राज कुमार पाल को महामंत्री, जितेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष एवम संजय नौटियाल को व्यापार मंडल की मेन इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन द्वारा ने व्यापारियों का स्वागत कर कारगी व्यापार मंडल के सभी व्यापारी का व्यापार मंडल के साथ जुड़ने के लिए स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन द्वारा चारो पदाधिकारियों को इन पदों पर पत्र देकर मनोनीत करते हुए बधाई दी। और आगे इसी प्रकार से एकजुट होकर और सभी व्यापारी को साथ लेकर चलने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने कहा कि दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल निरंतर अपने व्यापारी के लिए हमेशा खड़ा रहता है और आगे भी इसी प्रकार खड़ा रहेगा। अभी और कई जगह दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अपनी इकाइयों का गठन करेगा। व्यापारी वर्ग को कुछ भी समस्या आती है तो व्यापार मंडल उस परेशानी को हल करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मैसोन, संरक्षक रवि मल्होत्रा, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, हेम रस्तोगी, जितेन्द्र शर्मा, विपिन देवरानी, जाहिद, राज कुमार पाल, श्रीसंत कुमार गोयल, विनोद दुर्गा, संजय नौटियाल, अरूण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *