आज आये कोरोना के 21 नए मामले

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। राज्य में आज कोरोना के 21 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342737 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 21 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई। वहीं 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3288990 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिनमें देहरादून जिले से 03 ,हरिद्वार से 02, नैनीताल जिले से 03, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 03, चमोली से 01, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342737 मरीजों में से 328990 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6049 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7377 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 321 है। इधर रिकवरी रेट 95.99 प्रतिशत पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *