भाजपा ने किया राज्य की जनता को हताश

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज डोईवाला विधानसभा में फतेहपुर टांडा, जीवन वाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री व पंचायत परिषद के केंद्रीय संयोजक मनीष कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है, राज्य की जनता को भाजपा ने हताश और निराश किया है। जिस हिसाब से जनता ने भाजपा को डबल इंजन लगाकर सत्ता सौंपी थी, वह दोनों इंजन ही खराब हो गए और राज्य की जनता को भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं मिला है।आज बेरोजगार सड़कों पर धक्के खा रहे हैं, भ्रष्टाचार के कारण पुल और सड़कें टूट गए हैं और अपनी जायज मांगों को सरकार के सामने रखने पर लाठी डंडे खाने पड़ते हैं। पूरे प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है जिस को रोकने में यह सरकार नाकाम रही है। आज अगर हम डोईवाला विधानसभा की बात करें तो यह बहुत पिछड़ा हुआ नजर आता है। ना तो यहां सड़के सही हैं और स्वास्थ्य का बुरा हाल है। बेरोजगारों को रोजगार तक नहीं मिला है, ना ही महिलाओं को काम मिला है। मजदूर मजदूरी के लिए तरस रहा है केवल और केवल सरकार में बैठे हुए लोग मजे ले रहे हैं। आज समय आ गया है कि हमें एकजुट होकर भाजपा के झूठे तंत्र और झूठे प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना है। और कांग्रेस पार्टी को 2022 में सत्ता में वापस लाना है। श्री कुमार ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की सच्चाई लोगों को बताने के लिए कहा और कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव शंकर सिंह मेहरारू ने कहा कि आज हम लोग यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि जब तक भाजपा को सत्ता विहीन नहीं कर देंगे तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संयोजक मनीष कुमार ने श्री हरदयाल सिंह सैनी निवासी फतेहपुर टांडा को ब्लॉक डोईवाला का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया और उनसे आशा व्यक्त की कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता के बीच में ले जाएंगे तथा 2022 के मिशन फतेह को हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला हरदयाल सिंह सैनी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी को 2022 में सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का और भाजपा के दोगले चरित्र का जनता के सामने पर्दाफाश करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश सचिव शंकर सिंह मेहरारू, हरदयाल सिंह सैनी, अजय सैनी, श्रीमती अंजू कुमार, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती सुनीता देवी, सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, तेजपाल सिंह, बाबूराम चंद्रा, फूल कुमारी, गुरमीत सिंह, इस्माइल, सुरजीत सिंह, संतोष सिंह, राजेश सक्सेना आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *