आसमान छूती महंगाई भाजपा की देन : जोशी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। कैंट विधानसभा के अंतर्गत आज सब्जी मंडी चौक निरंजनपुर में बढ़ती बेरोजगारी और आसमान छूती महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि जब से भाजपा की  सरकार आई है तभी से बेरोजगारी बढ़ गई है। चुनावी घोषणा पत्र में जो इन्होंने वादे किए थे रोजगार देने के वह आज तक इन्होंने पूरे नहीं करें। जिसका खामियाजा राज्य के बेरोजगार उठा रहे हैं। रोजगार के नाम पर उन्होंने राज्य के बेरोजगारों को छला व धोखा दिया है। आए दिन यह लोग झूठे आंकड़े पेश करते हैं और प्रदेश की जनता को गुमराह करते रहते हैं। जबकि सच्चाई कुछ और है वह जनता के सामने यह लोग आने नहीं देना चाहते l दूसरा महंगाई इनके राज में चरम पर पहुंच गई हैं तेल, गैस ,पेट्रोल, डीजल ,खाद्य पदार्थों की कीमतें सब आसमान छू रही हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में यह कीमती बिल्कुल निम्न स्तर पर थी। परंतु जब से यह लोग सत्ता में बैठे हैं इन्होंने उनकी कीमतों को कहां से कहां पहुंचा दिया है। जो सिलेंडर 300 से ₹400 का मिलता था आज उसकी कीमत 1000 पर पहुंचने वाली है। गरीब का दो वक्त का खाना खाना भी इन लोगों ने मुश्किल कर दिया है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और प्रधानमंत्री को मन की बात करने से ही फुर्सत नहीं मिलती। कभी देश की जनता से भी मन की बात किया करें प्रधानमंत्री। श्री जोशी ने देश की जनता से आव्हान किया इस बार वह भाजपा को सत्ता विहीन करके सबक सिखाएंl

पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी घोषणाओं में वादा किया था कि वह प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे परंतु उनकी सारी बातें झूठी साबित हुई और देश में 2 लाख लोगों को भी प्रत्येक वर्ष रोजगार नहीं मिला। केवल और केवल यह भाजपा सरकार जुमलो की बनकर रह गई है। बेरोजगारी पर किस प्रकार से इन्होंने देश के युवाओं को ठगा और झूठे भाषण देकर गुमराह किया और सत्ता हासिल करी यह पूरे देश की जनता और बेरोजगार युवाओं ने देख लिया है। बल्कि रोजगार मांगने पर बेरोजगारों की लाठी-डंडों से पिटाई करी उनको जेल भेजा और उनका उत्पीड़न किया है इस सरकार ने।

प्रदेश व देश का बेरोजगार आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है और उस दिन को कोस रहा है की वह कौनसी मनहूस घड़ी थी जिस दिन उसने भाजपा को वोट दिया था। बेरोजगारों की और हाय खाली जाने वाली नहीं है। यही इन सरकारों के पतन का मुख्य कारण बनेंगे और भाजपा को सत्ता विहीन करके ही दम लेंगे।       

पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता पीयूष गॉड, मोहित ग्रोवर, श्रीमती मंजू त्रिपाठी, होरीलाल, विक्की नायक, जावेद, फिरोज, नेमचंद, दिनेश कुमार शर्मा, अखिल पवार, रईस अहमद, तबरेज मलिक, शोएब खान, राम अवतार सिंह, फैज, अरशद, आकिब बाबू खान, वसीम अहमद, आवेश खान, फैजल, दानिश, उमर वसीम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *