पुलिस महानिदेशक ने किया प्रशासनिक भवन का निरीक्षण

उत्तराखंड क्राइम

देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा आई.आर.बी. द्वितीय देहरादून में स्थित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान वाहिनी के प्रस्तावित निर्माण कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा आईआरबी द्वितीय वाहिनी को हरिद्वार से ईस्ट होप टाउन सुद्धोवाला देहरादून में स्थानान्तरित करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बैठक में पीवीके प्रसाद एडीजी पीएसी, सैंथिल अबुदई प्रभारी डीआईजी पीएम, अरूण मोहन जोशी डीआईजी पीएसी/एटीसी, श्रीमती विमला गुंज्याल डीआईजी सतर्कता/पीएसी मुख्यालय, बरिन्दरजीत सिंह सेनानायक आईआरबी द्वितीय, मंजूनाथ टीसी पुलिस अधीक्षक रेलवेज, मनोज कत्याल उप सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, मातवर सिंह सहायक सेनानायक, आईआरबी द्वितीय एवं जेई पुलिस मुख्यालय तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *