प्रत्येक बूथ पर मनाएंगे दीन दयाल की जयंती : कपूर

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून 21 सितंबर। आज कैंट विधायक हरबंस कपूर ने वार्ड 34 के बूथ अध्यक्षो को भारत माता, भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर, दीन दयाल उपाध्यय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र उपलब्ध कराए। श्री कपूर ने कमरा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाली 25 सितंबर को दीन दयाल की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाएंगे। दीन दयाल भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक है और बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक हम सबके प्रेरणास्रोत है। समाज के अंतिम वर्ग को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी को यहाँ तक पहुचाने में प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता की मेहनत है। श्री कपूर ने कहा कि पूर्व में चले आ रहे मिथक को तोड़ेंगे और 2022 में पुनः सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, संतोष कोठियाल, भूपाल चंद, पार्षद रमेश काला, वार्ड संयोजक राकेश बहुगुणा, बूथ अध्यक्ष श्रीमती मिनी मेहता, राजेश पाल, दिनेश पाल, श्रीमती सुनीता काला, श्रीमती संगीता मियां, अतुल बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *