समाजवादी पार्टी ने की कई पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय परेड ग्राउंड देहरादून मे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद नासिर मंसूरी ने कई पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्यनारायण सचान के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब्दुल नदीम को समाजवादी पार्टी महानगर सचिव नियुक्त करते हुये उन्हे नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वही श्रीमती अंजू मठपाल को समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्यनारायण सचान ने पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष मोहम्मद नासिर मंसूरी ने कहा की नवनियुक्त पदाधिकारी समाजवादी पार्टी महानगर को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *