7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक मनाया जायेगा माता वैष्णो देवी गुफा में शारदीय नवरात्रि महोत्सव

उत्तराखंड धर्म

दून रॉयल न्यूज़
देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में शारदी नवरात्रि महोत्सव विगत वर्ष की भांति हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएंगे मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया प्रतिपदा 7 अक्टूबर को प्रातः विश्व शान्ति, देश के चहुमुखी विकास, देश की सुख शांति और समृद्धि की नंगल कामना की मंगल भावना के साथ, विशेष पूजा अर्चना घट स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ किया जायेगा,
नित्य भजन कीर्तन के साथ साथ सायंकाल में विशेष श्रृंगार और आरती की जाएगी। अष्टमी 13 अक्टूबर और नवमी 14 अक्टूबर को विशेष कन्या पूजन होगा, गुरूवार 14 अक्टूबर को दोपहर में नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *