राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

गोपाल शर्मा
डोईवाला। डोईवाला चीनी मिल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आज चीनी मिल मजदूर संघ व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के माध्यम से मजदूरों की मांगो को लेकर इंटक डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कांगेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को चीनी मिल कर्मचारियो की समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा कि चीनी मिल में कई वर्षों से मृतको के आश्रित को नोकरी पर नही रखा जा रहा है वही मिल में ठेकेदारी प्रथा लागू कर दी गई है जिससे सीजनल कर्मचारियो को डिवटी पर नही लिया जा रहा है वही चीनी मिल में आर्थिक तंगी के कारण कर्मचारियो का पुराने देय नही दिए जा रहे है हम ज्ञापन के माध्यम से मांग करते है कि मिल में मृतकों के आश्रितों को नियुक्ती ठेकेदारी प्रथा खत्म करने व चीनी मिल को बड़ा आर्थिक पैकेज दिया जाय जिससे कर्मचारियो की समस्याओं का समाधान हो सके कार्यक्रम में डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री,सभासद गौरव मल्होत्रा,महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव सोनी कुरेशी,इंटक डोईवाला महासचिव ओम प्रकाश वर्मा,उपाध्यक्ष विजय ढिंगिया, मो0 उस्मान,मो0 इल्यास ,सुमन गुप्ता अनिता अरोड़ा आदि लोग मोजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *