रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पासवान को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है । धीरेंद्र प्रताप ने आज स्वर्गीय पासवान का स्मरण करते हुए कहा कि रामविलास पासवान पिछड़े और कमजोर वर्गो के सच्चे मसीहा थे।
प्रताप ने कहा यह स्वर्गीय रामविलास पासवान ही थे जिन्होंने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने के लिए अनथक संघर्ष किया था। और कई बार लाखों लोगों की रैलियां करने के अलावा कई बार गिरफ्तारियां दी थी वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वे स्वयं भी रामविलास पासवान की इन आंदोलनों में युवा जनता के महासचिव के रूप में शरीक हुआ करते थे उन्होंने कहा रामविलास पासवान के निधन के बाद अब देश में जल्दी से कोई पिछड़े वर्गों के प्रवक्ता के रूप में चमकता दिखाई नहीं देता जो लोग बच्चे भी हैं उनमें अधिकांश ने सत्ता में रहते हुए इतने भ्रष्टाचार कर दिए हैं कि वह हमेशा केंद्र सरकार के रडार पर बने रहते हैं और यही कारण है अब उन लोगों ने गरीबों कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों की पैरवी करना छोड़ दिया है।
उन्होंने स्वर्गीय पासवान को गरीबों पिछड़ों कमजोर वर्ग के लोगों दलितों अल्पसंख्यकों के पक्ष में आने कानून संसद में लाए जाने के लिए भी याद करते हुए कहा है कि देश के इतिहास में उनके इस महान योगदान को सदैव याद रखा जाएगा ।
इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप के अलावा सर्वश्री पूर्व विधायक बलवीर ग्रेवाल, जितेंद्र गॉड ,सुभाष जाटव ,अजीत सिंह ,मुख्तार अहमद, खुशीराम तंवर ,सरला वर्मा सुनीता यादव ,मनमोहन शाह, रोशन लाल आदि ने भी स्वर्गीय पासवान को डॉक्टर अंबेडकर ,डॉ राम मनोहर लोहिया, स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, काशीराम ,कर्पूरी ठाकुर की परंपरा में पिछड़े वर्गों का एक चैंपियन नेता बताया और कहा कि उनके द्वारा जनसाधारण के लिए बनाए गए कई कानूनों और उठाए गए कदमो को देखते हुए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *