संदीप गोयल वाल्मीकि रत्न सम्मान से विभूषित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

दून रॉयल ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल को आज भगवान वाल्मीकि जयंति के पावन अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने ‘वाल्मीकि रत्न’ एवं ‘प्रतिभाग सम्मान’ से सम्मानित किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित भगवान वाल्मीकि प्रकोत्सव समारोह में नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल वाल्मीकि, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखण्ड भगवत प्रसाद मकवाना, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड धर्मपाल घाघट एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखण्ड मदन वाल्मीकि ने माला पहनाकर, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल के बहुमुख्य व्यक्तित्व, कृतित्व एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा उन्हें वाल्मीकि रत्न एवं प्रतिभा सम्मान से विभूषित करते हुए प्रशस्ति पत्र सदार समर्पित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा आशा करता है कि भविष्य में भी इसी प्रकार से संदीप गोयल समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए जीवन पर्यन्त सराहनीय कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *