doonroyalnews

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Sign in

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
  breaking news
नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा May 29, 2023
सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित May 28, 2023
दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी May 28, 2023
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन May 28, 2023
सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज कोटी अठूरवाला भानियावाला का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शानदार! May 28, 2023
Next
Prev

Facebook Twitter Youtube Instagram
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
doon royal news logo
Home धर्म

करवा चौथ बन रहा है विशेष संयोग : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

doonroyalnews by doonroyalnews
October 21, 2021
in धर्म
0
करवा चौथ बन रहा है विशेष संयोग : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर रविवार को रोहिणी नक्षत्र में होगा। विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। चांद को चलनी से देख पति का दर्शन कर उनके हाथों जल ग्रहण करेंगी। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में यह व्रत होता है। इस वर्ष रविवार के दिन यह व्रत पड़ने से खास संयोग बन रहा है। रविवार को सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है। सूर्य आरोग्यता और दीर्घायु के प्रतीक हैं। पत्नियां अपने पतियों के लिए आरोग्यता और दीघार्यु की कामना कर इस व्रत को रखती है।

करवा चौथ 24 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 1 मिनट से शुरू हो रहा है। यह 25 अक्टूबर पांच बजकर 43 मिनट तक चलेगा। व्रत का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर शाम 6 बजकर 55 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट के बीच बन रहा है। चंद्रोदय का समय 8 बजकर 7 मिनट है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने कहा कि इस दिन गणेश जी की उपासना करनी चाहिए और गणेश अथर्व शेष का पाठ करना चाहिए।

अक्टूबर माह में अखंड सौभाग्य की कामना का व्रत करवा चौथ आता है, जो उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में सुहागन और कुंवारी युवतियां विधि विधान से रखती हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। चतुर्थी तिथि में चंद्रमा का उदय होना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों पारण किया जाता है। तभी व्रत को पूर्ण मानते हैं। करवा चौथ के दिन माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है।

करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। वर्तमान समय में करवाचौथ व्रतोत्सव ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार में प्रचलित प्रथा के अनुसार ही मनाती हैं लेकिन अधिकतर स्त्रियां निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं। यह व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक लगातार हर वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। जो सुहागिन स्त्रियाँ आजीवन रखना चाहें वे जीवनभर इस व्रत को कर सकती हैं। इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है। अतः सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का सतत पालन करें। भारत देश में वैसे तो चौथ माता जी के कही मंदिर स्थित है, लेकिन सबसे प्राचीन एवं सबसे अधिक ख्याति प्राप्त मंदिर राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गाँव में स्थित है। चौथ माता के नाम पर इस गाँव का नाम बरवाड़ा से चौथ का बरवाड़ा पड़ गया। चौथ माता मंदिर की स्थापना महाराजा भीमसिंह चौहान ने की थी।

व्रत की विधि :- कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी अर्थात उस चतुर्थी की रात्रि को जिसमें चंद्रमा दिखाई देने वाला है, उस दिन प्रातः स्नान करके अपने सुहाग (पति) की आयु, आरोग्य, सौभाग्य का संकल्प लेकर दिनभर निराहार रहें।

पूजन :- उस दिन भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का पूजन करें। पूजन करने के लिए बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी बनाकर उपरोक्त वर्णित सभी देवों को स्थापित करें।

नैवेद्य :- शुद्ध घी में आटे को सेंककर उसमें शक्कर अथवा खांड मिलाकर मोदक (लड्डू) नैवेद्य हेतु बनाएँ।

करवा :- काली मिट्टी में शक्कर की चासनी मिलाकर उस मिट्टी से तैयार किए गए मिट्टी के करवे अथवा तांबे के बने हुए करवे।

संख्‍या :- 10 अथवा 13 करवे अपनी सामर्थ्य अनुसार रखें।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं।

पूजन विधि:- बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी पर शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की स्थापना करें। मूर्ति के अभाव में सुपारी पर नाड़ा बाँधकर देवता की भावना करके स्थापित करें। पश्चात यथाशक्ति देवों का पूजन करें।

करवों में लड्डू का नैवेद्य रखकर नैवेद्य अर्पित करें। एक लोटा, एक वस्त्र व एक विशेष करवा दक्षिणा के रूप में अर्पित कर पूजन समापन करें। करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ें अथवा सुनें। सायंकाल चंद्रमा के उदित हो जाने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें। इसके पश्चात ब्राह्मण, सुहागिन स्त्रियों व पति के माता-पिता को भोजन कराएँ। भोजन के पश्चात ब्राह्मणों को यथाशक्ति दक्षिणा दें। पति की माता (अर्थात अपनी सासूजी) को उपरोक्त रूप से अर्पित एक लोटा, वस्त्र व विशेष करवा भेंट कर आशीर्वाद लें। यदि वे जीवित न हों तो उनके तुल्य किसी अन्य स्त्री को भेंट करें। इसके पश्चात स्वयं व परिवार के अन्य सदस्य भोजन करें।

कथा :- बहुत समय पहले की बात है, एक साहूकार के सात बेटे और उनकी एक बहन करवा थी। सभी सातों भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। यहाँ तक कि वे पहले उसे खाना खिलाते और बाद में स्वयं खाते थे। एक बार उनकी बहन ससुराल से मायके आई हुई थी। शाम को भाई जब अपना व्यापार-व्यवसाय बंद कर घर आए तो देखा उनकी बहन बहुत व्याकुल थी। सभी भाई खाना खाने बैठे और अपनी बहन से भी खाने का आग्रह करने लगे, लेकिन बहन ने बताया कि उसका आज करवा चौथ का निर्जल व्रत है और वह खाना सिर्फ चंद्रमा को देखकर उसे अर्घ्‍य देकर ही खा सकती है। चूँकि चंद्रमा अभी तक नहीं निकला है, इसलिए वह भूख-प्यास से व्याकुल हो उठी है। सबसे छोटे भाई को अपनी बहन की हालत देखी नहीं जाती और वह दूर पीपल के पेड़ पर एक दीपक जलाकर चलनी की ओट में रख देता है। दूर से देखने पर वह ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे चतुर्थी का चाँद उदित हो रहा हो। इसके बाद भाई अपनी बहन को बताता है कि चाँद निकल आया है, तुम उसे अर्घ्य देने के बाद भोजन कर सकती हो। बहन खुशी के मारे सीढ़ियों पर चढ़कर चाँद को देखती है, उसे अर्घ्‍य देकर खाना खाने बैठ जाती है। वह पहला टुकड़ा मुँह में डालती है तो उसे छींक आ जाती है। दूसरा टुकड़ा डालती है तो उसमें बाल निकल आता है और जैसे ही तीसरा टुकड़ा मुँह में डालने की कोशिश करती है तो उसके पति की मृत्यु का समाचार उसे मिलता है। वह बौखला जाती है। उसकी भाभी उसे सच्चाई से अवगत कराती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता उससे नाराज हो गए हैं और उन्होंने ऐसा किया है। सच्चाई जानने के बाद करवा निश्चय करती है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं होने देगी और अपने सतीत्व से उन्हें पुनर्जीवन दिलाकर रहेगी। वह पूरे एक साल तक अपने पति के शव के पास बैठी रहती है। उसकी देखभाल करती है। उसके ऊपर उगने वाली सूईनुमा घास को वह एकत्रित करती जाती है। एक साल बाद फिर करवा चौथ का दिन आता है। उसकी सभी भाभियाँ करवा चौथ का व्रत रखती हैं। जब भाभियाँ उससे आशीर्वाद लेने आती हैं तो वह प्रत्येक भाभी से ‘यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो’ ऐसा आग्रह करती है, लेकिन हर बार भाभी उसे अगली भाभी से आग्रह करने का कह चली जाती है। इस प्रकार जब छठे नंबर की भाभी आती है तो करवा उससे भी यही बात दोहराती है। यह भाभी उसे बताती है कि चूँकि सबसे छोटे भाई की वजह से उसका व्रत टूटा था अतः उसकी पत्नी में ही शक्ति है कि वह तुम्हारे पति को दोबारा जीवित कर सकती है, इसलिए जब वह आए तो तुम उसे पकड़ लेना और जब तक वह तुम्हारे पति को जिंदा न कर दे, उसे नहीं छोड़ना। ऐसा कह के वह चली जाती है। सबसे अंत में छोटी भाभी आती है। करवा उनसे भी सुहागिन बनने का आग्रह करती है, लेकिन वह टालमटोली करने लगती है। इसे देख करवा उन्हें जोर से पकड़ लेती है और अपने सुहाग को जिंदा करने के लिए कहती है। भाभी उससे छुड़ाने के लिए नोचती है, खसोटती है, लेकिन करवा नहीं छोड़ती है। अंत में उसकी तपस्या को देख भाभी पसीज जाती है और अपनी छोटी अँगुली को चीरकर उसमें से अमृत उसके पति के मुँह में डाल देती है। करवा का पति तुरंत श्रीगणेश-श्रीगणेश कहता हुआ उठ बैठता है। इस प्रकार प्रभु कृपा से उसकी छोटी भाभी के माध्यम से करवा को अपना सुहाग वापस मिल जाता है। हे श्री गणेश माँ गौरी जिस प्रकार करवा को चिर सुहागन का वरदान आपसे मिला है, वैसा ही सब सुहागिनों को मिले।

doonroyalnews
Author: doonroyalnews

Previous Post

बीमारियों से बचना है तो योग को जीवन में उतारना आवश्यक

Next Post

त्यूणी के पास बानपुर में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

doonroyalnews

doonroyalnews

Next Post
त्यूणी के पास बानपुर में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

त्यूणी के पास बानपुर में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

July 1, 2021
25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

July 14, 2021
हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

September 7, 2021
मुख्यमंत्री धामी राज्य आंदोलनकारियों के मसलों का सबसे पहले निराकरण करें -धीरेंद्र प्रताप

मुख्यमंत्री धामी राज्य आंदोलनकारियों के मसलों का सबसे पहले निराकरण करें -धीरेंद्र प्रताप

April 11, 2022

West Bengal CM Mamata Banerjee attack on PM Narendra Modi Meeting with DMs, says- CMs are feeling insulted and humiliated | पीएम मोदी की DM के साथ बैठक पर ममता बनर्जी का निशाना, कहा- किसी CM को बोलने नहीं दिया गया

0

Mukul Roy Suppressed Narada Case information in Affidavit and Suvendu Adhikari not specify the sections, Claims TMC | नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में छिपाई आरोपी होने बात

0

PM Narendra Modi interact with state and district officials and DMs across the country on Covid-19 management | PM Modi ने 54 जिलाधिकारियों से की बात, कहा- नई चुनौतियों के लिए नए समाधान की जरूरत

0

Rajasthan: Lockdown में साइकिल पर घूमते Bhilwara DM को महिला Constable ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

0
नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

May 29, 2023
सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

May 28, 2023
दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

May 28, 2023
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

May 28, 2023

नवीनतम समाचार

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

May 29, 2023
सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

May 28, 2023
दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

May 28, 2023
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

May 28, 2023
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Our in-depth and broad regional language breaking news coverage keeps you informed with the detailed social, political, economic & current Hindi news and breaking news in Tamil, Odiya, Assamese, Kannada, Malayalam and Gujarati. You can follow us on Facebook, YouTube & Twitter to stay connected with us. 

Recent posts

नए संसद भवन के शुभारंभ में राष्ट्पति को न बुलाना ओबीसी का अपमान : मनीष वर्मा

सी.एम.एस. छात्र ‘सिल्वर स्टार ऑथर’ अवार्ड से सम्मानित

दुग्ध एवं दुग्धउत्पादको के 12 नमूने पाये गये मिलावटी

कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Our Visitor

0 3 0 1 1 6
Users Today : 25
Users This Month : 838
Users This Year : 4238
Total Users : 30116
Views This Month : 2217
Total views : 58621

Quick links

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार

Dowonload our app

5a902dbf7f96951c82922875

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Copyright © 2021 doonroyalnews || Designed by Website Designing Company - Traffic Tail

Translate »