अहमदनगर अस्पताल की आग दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए मोरारीबापू की तरफ से सहायता

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। महाराष्ट्र में पुणे के पास अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में कल आग लग गई। इस दिल दहला देने वाली त्रासदी में 11 लोगों की जान चली गई । इन 11 पीड़ितों के परिवारों को मोरारीबापू के निर्देशानुसार श्री हनुमंत सांत्वना के रूप में प्रत्येक को 5,000 रुपये भेजे जाएंगे। जिससे कुल राशि 55 हजार होती है। यह मदद मुंबई स्थित रामकथा के श्रोताओं द्वारा प्रदान की जाएगी। पूज्य मोरारीबापू ने मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *