धीरेंद्र प्रताप ने दी राज्य निर्माण आंदोलनकारी नयाल को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून 14 नवम्बर। उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवक्ता चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप आज दिल्ली के प्यारे लाल भवन गए और प्रसिद्ध उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी दिवंगत दीवान सिंह नयाल की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी दिवंगत दीवान सिंह नयाल का व्यक्तित्व त्यागमयी था और वे जन सरोकारों को लेकर सदैव सक्रिय रहे। इस मौके पर दिवंगत नेता की स्मृति में दीवान सिंह नयाल कर्मयोगी की सृजन यात्रा नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तिका उनकी सुपुत्री बिना नया ने लिखी है। समारोह मे धीरेंद्र प्रताप, हरिपाल रावत, अनिल पंत, दीपिका नयाल, बिना नयाल, दिनेश ध्यानी, मनमोहन शाह, पत्रकार दाताराम चमोली समेत अनेक लोगों ने शिरकत की व दिवंगत नेता को उत्तराखंड समाज का एक योग्य सपूत बताया, जिसने समाज सेवा में व राजनीति में अपनी सक्रियता व त्याग से अपना विशिष्ट स्थान बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *