विश्व मृदा दिवस – ब्रिगेड और आर डब्लू ए सेक्टर 29 द्वारा पौधरोपण

शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। विश्व मृदा दिवस और विश्व स्वयंसेवक दिवस पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 29 और गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस ने सामुदायिक केंद्र सेक्टर उनतीस में पौधरोपण किया। आर डब्लू ए महासचिव सुबोध नागपाल और ब्रिगेड प्रभारी प्रिंसिपल रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आज उस पृथ्वी माता को मनाने का दिन है जो हमें खिलाती है, हमें कपड़े पहनाती है और हमें सशक्त बनाती है। इस वर्ष विश्व मृदा दिवस का विषय मिट्टी की लवणता को रोकना और मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा देना है। मृदा का निर्माण विभिन्न अनुपातों में खनिज, कार्बनिक पदार्थ और वायु से होता है, यह जीवन के लिए महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे पौधे का विकास होता है और यह कई कीड़ों और जीवों के लिए रहने की जगह है। यह भोजन, कपड़े, आश्रय और चिकित्सा सहित चार आवश्यक जीवित कारकों का स्रोत है। इसलिए मृदा का संरक्षण आवश्यक है। मृदा के हानि के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। प्रिंसिपल रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आज विश्व स्वयंसेवक दिवस भी है। विश्व में सबसे बड़ा स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को माना जाता है। भारत का एक दक्षिणपंथी हिन्दू राष्ट्रवादी अर्धसैनिक स्वयंसेवक संगठन हैं, जो भारत के भारतीय जनता पार्टी का व्यापक रूप से अंतर्निहित संगठन माना जाता हैं। इसकी अधिक प्रसिद्धि संघ या आर.एस.एस. के नाम से सर्वविदित है। एक अनुमान के अनुसार आर एस एस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। इस वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय अर्थात थीम है – वालंटियर नाउ फॉर कॉमन फ्यूचर। प्रिंसिपल मनचंदा ने कहा कि कोविड के समय में वालंटियर्स की महती भूमिका रही है वॉलंटियर्स किसी भी संगठन जैसे आर एस एस रेड क्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड आदि सभी का सहयोग राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण है। आर डब्लू ए, एन आई टी तीन फरीदाबाद स्कूल की ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस मृदा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर विभिन्न वॉलिंटियर के सहयोग से निरंतर प्रयासरत रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *