हेलीकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत की मौत, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

देश

नई दिल्ली। हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस रावत की मौत की पुष्टि की है। वायुसेना की तरफ से ट्विट कर बताया कि गहरे अफसोस के साथ पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है। वायुसेना की तरफ से कहा गया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत आज स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) के दौरे पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *