राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता : रेखा आर्य

उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार

रुदपुर। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देकर राजनीति को गरमा दिया है। रुदपुर में नवनिर्मित बाल सम्प्रेषण गृह की इमारत का लोकार्पण करने पहुंची। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं, उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। उनको मंदबुद्धि और पप्पू की संज्ञा दी जाती है। यह आज भी उन पर लागू होती है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकलुभावन वादे चुनाव को लेकर कर रहे हैं। दिल्ली में महिलाओं के लिए जो वादे किए वो देखना होगा कि पूरे होते हैं कि नहीं। तब पता लगेगा कि उत्तराखंड में वह कितना महिलाओं के लिए काम कर पाएंगे। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के विवादित बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है। वहीं देहरादून में राहुल गांधी की रैली से पहले भाजपा खेमे से बयानों के तीर ने खलबली मचा दी है। अभी कल ही मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *