देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर आ गये हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा ने देहरादून में गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा किया। सबसे पहले उन्होंने पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग व चमोली के जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, विस्तारक और प्रवासी कार्यकर्त्ताओं की बैठक की। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह भी मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र भी प्रदान किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड आगमन हमेशा ही पार्टी कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणादाई रहता है।