राजपुर रोड से विधायक प्रत्याशी के लिए की धर्मपाल ने दावेदारी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों विधायक प्रत्याशी के लिए दावेदारी की जा रही हंै। इसी क्रम में विधानसभा -20 राजपुर रोड देहरादून से विधायक प्रत्याशी के लिए धर्मपाल घाघट ने दावेदारी करते हुए महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को अपना पत्र सौंपा है। इस दौरान धर्मपाल घाघट ने दावा किया है कि वह पिछले 22 वर्षो से भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न परिषदों व पार्टी में सेवक के रूप में कार्य किया है। धर्मपाल घाघट का यह भी कहना है कि वह विगत 22 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक हैं। वहीं वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य भी हैं। वर्तमान समय में वह महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही वह पूर्व महानगर प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भी रह चुके हैं। वर्ष 2016 में वह महानगर सहमीडिया प्रभारी देहरादून की जिम्मेदारी भी देख चुके हैं। यदि सामाजिक दायित्व की बात करें तो धर्मपाल घाघट का कहना है कि वह राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। अभिभावक संघ सीएनआई गल्र्स इंटर कालेज राजपुर रोड देहरादून के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी वह निभा चुके हैं। वहीं वह विगत 25 वर्ष से भारतीय मजदूर संघ सेंट जोजफ एकेडमी के शाखा अध्यक्ष हैं। अनुसूचित समाज को अत्याधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जोडकर पार्टी को मजबूत बनाने में उन्होने सक्रिय भूमिका निभायी है। धर्मपाल घाघट का यह भी कहना है कि उन्होने निरंतर अनुसूचित समाज के हित में अनेक कार्य किए हैं। उन्होने कहा कि उनके गत 22 वर्षो से भाजपा एवं अन्य सामाजिक संगठनो में सक्रिय भागेदारी, निष्ठा, लगन को देखते हुए एवं विधानसभा-20 राजपुर रोड देहरादून क्षेत्र अंतर्गत उनकी लोकप्रियता को मद्देनजर रखते हुए आगामी विधानसभा आम चुनाव 2022 में उन्हें विधानसभा-20 राजपुर रोड देहरादून से पार्टी का विधायक प्रत्याशी घोषित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *