भाजपा के राज मे समाज का हर वर्ग कर रहा त्राहिमाम : मदन लाल

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के उत्तराखंड में कांग्रेस को जिताने के लिए चल रहे हैं जन जागरण अभियान के तहत आज राजपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 29 और 30 में पदयात्रा निकाली प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा में राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। पदयात्रा में राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल बाल्मीकि ने जनसंपर्क किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यात्रा की समाप्ति पर अपने संबोधन में मदन लाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त है। डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता का भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कोई भरोसा नहीं रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, महिलाएं परेशान है, समाज का हर वर्ग आज त्राहिमाम कर रहा है और चुनाव का इंतजार कर रहा है कि कब चुनाव आए और भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ कर सत्ता से बाहर फेंके और प्रदेश के अंदर हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएं। इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि राजपुर विधानसभा से मदन लाल की विधायक की दावेदारी इस समय सबसे मजबूत है और प्रत्येक जन मुंह पर विधायक के रुप में इस समय सिर्फ और सिर्फ मदनलाल का नाम है। रायपुर की जनता मदनलाल को अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजना चाहती है और वाल्मीकि समाज भी पूरे प्रदेश में यही चाहता है कि विधानसभा में बाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व मदनलाल करें। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से राजपुर से मदनलाल को पार्टी का टिकट देने की अपील की। पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश समन्वयक सहीद अहमद जमाल, भास्कर चुग, पंकज राणा, दीपक राही, मनीष साहू, तनवीर खान, वसीम, अब्दुल रहमान, गगन झाझर, प्रमोद मंद्रवाल, सरवर खान, अब्दुल रहमान, नंदू शेख, हेमंत उपरेती, आनंद बिष्ट, रमन बीन, प्रदीप नौटियाल, सरफराज ,जेपी बिष्ट, गोपाल सौदे यशराज, गौरव, रोहित कुमार, रवि कुमार, देव सिंह, परमजीत सिंह, उषा रानी, नीलम कौर, सोनिया जीना, बबीता चौहान, क्षितिज चौधरी, भानु प्रताप, वैभव सिंह, सलमान, अकरम, शुभम गुप्ता, लाल सिंह चौहान, वसीम राजपूत, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *