doonroyalnews

Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Sign in

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
  breaking news
आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान December 7, 2023
राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन December 7, 2023
बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण December 7, 2023
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा December 7, 2023
डेटॉल हाईजीन ओलम्पियाड के दूसरे संस्करण के राष्ट्रीय विजेताओं की घोषणा December 7, 2023
Next
Prev

Facebook Twitter Youtube Instagram
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
doon royal news logo
Home उत्तराखंड

इंडिया स्किल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विजेताओं को मिले 2 रजत पदक

doonroyalnews by doonroyalnews
January 11, 2022
in उत्तराखंड, गढ़वाल समाचार
0
इंडिया स्किल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विजेताओं को मिले 2 रजत पदक
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून- शानदार कौशल, प्रतिभा, जोश और उत्साह के प्रदर्शन के बाद इंडिया स्किल्स 2021 नेशनल्स में उत्तराखंड को आज 2 रजत पदक मिले। कुल मिलाकर प्रतियोगिता में 185 उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया था। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजेश अग्रवाल, सचिव, कौशल एवं विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार ने इन विजेताओं को सम्मानित किया। विजेताओं को रु 100,000 का नकद पुरस्कार दिया गया, वहीं पहले रनर-अप को रु 75,000 और दूसरे रनर-अप को रु 50,000 की राशि से सम्मानित किय गया।
क्लोज़्ड-डोर प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा एमएसडीई के मार्गदर्शन में किया गया था। प्रतियोगियों ने 54 तरह के कौशल जैसे कन्स्ट्रक्शन वर्क, ब्यूटी थेरेपी, कार पेंटिंग, हेल्थ एवं सोशल केयर, विज़ुअल मर्चेन्डाइज़िंग, ग्राफिक डिज़ाइन टेक्नोलॉजी, वॉल एण्ड फ्लोर टाइलिंग, वेल्डिंग आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता युवाओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सम्मानित करती है, इस साल प्रतियोगिता में 26 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 से 9 जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों और प्रगति मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय अधिकारियों एवं दिल्ली सरकार द्वारा निर्देशित कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया। साथ ही सुरक्षा के अन्य सभी प्रोटोकॉल्स का भी सख्ती से पालन किया गया जैसे आगंतुकों/ दर्शकों को प्रवेश की अनुमति न देना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना और प्रतियोगिता स्थल पर नियमित रूप से सैनिटाइज़ेशन करना आदि। इसकेअलावा बैंगलुरू और मुंबई में 3 से 5 जनवरी के बीच आठ प्रकार के कौशल में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजेश अग्रवाल, सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने कहा, ‘‘इंडियास्किल्स प्रतियोगिता में उम्मीदवारों की प्रतिभा को देखकर मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका देती है, साथ ही अन्य युवाओं को भी व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करती है।
वेद मणि तिवारी, मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने कहा, ‘‘कौशल से अवसर उत्पन्न होते हैं, समाज निर्माण और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। कौशल प्रतियोगिता, कौशल के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और युवाओं को नौकरियों एवं भावी चुनौतियों के लिए तैयार करती है। नए दौर के कौशल के साथ, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता युवाओं को भावी कारोबारों एवं जॉब रोल्स के लिए तैयार कर रही है। यह निश्चित रूप से ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को कौशल अर्जित करने और इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।’’
साझेदार संस्थानों ने भी इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का अपना समर्थन दिया है। इनमें मारूति सुजुकी, लार्स एण्ड टुब्रो, फेस्टो इंडिया, होटल लीला, टोयोटा इंडिया, सीबीआईपी, कॉन्सेप्ट महिन्द्रा, एकेडमी ऑफ पेस्ट्री एण्ड क्युलीनरी आर्ट्स, गवर्नमेन्ट टूल रूम एण्ड टेªनिंग सेंटर, कर्नाटक जर्मन टेकनिकल टेªनिंग इंस्टीट्यूट, इंडियन मशीन टूल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन, बेंगलुरू, आईसीटी सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स, मुंबई, इंडिया टीवी न्यूज़ (मीडिया पार्टनर) और प्लेटोनिया (गेमिंग पार्टनर)आदि शामिल हैं।
इंडिया स्किल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 जनवरी को किया गया। इससे पहले चार क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन अक्टूबर-दिसम्बर के दौरान पूर्व (पटना), पश्चिम (गांधीनगर, (उत्तर (चण्डीगढ़) और दक्षिण् (विशाखापटनम) में किया गया था। क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अगस्त सितम्बर 2021 के दौरान ज़िला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से चुना गया था, जिसमें रिकॉर्ड 250,000 पंजीकरण प्राप्त हुए थे। इंडिया स्किल्स 2021 के विजेताओं को सख्त प्रशिक्षण देकर वर्ल्ड स्किल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार किया जाएगा। जिसका आयोजन अक्टूबर 2022 में चीन के शंघाई में होना है।

doonroyalnews
Author: doonroyalnews

Previous Post

आज आये कोरोना के 1292 नए मामले

Next Post

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह – धैर्य से यातायात के नियमों का पालन करें

doonroyalnews

doonroyalnews

Next Post
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह – धैर्य से यातायात के नियमों का पालन करें

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह - धैर्य से यातायात के नियमों का पालन करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनिया कार्ड भी खेल सकता है हाईकमान

July 1, 2021
हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दी पखवाड़ा – चित्र देख कर कहानी लिखना प्रतियोगिता आयोजित

September 7, 2021
25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

25 जुलाई से आरंभ हो जायेगा सावन का महीना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

July 14, 2021
इंसानियत को सलाम: सड़क पर मिले ₹21000, हकदार को लौटाए

इंसानियत को सलाम: सड़क पर मिले ₹21000, हकदार को लौटाए

November 16, 2023
आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

0

Mukul Roy Suppressed Narada Case information in Affidavit and Suvendu Adhikari not specify the sections, Claims TMC | नारदा स्टिंग केस में TMC नेता का मुकुल रॉय-शुवेंदु अधिकारी पर आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में छिपाई आरोपी होने बात

0

PM Narendra Modi interact with state and district officials and DMs across the country on Covid-19 management | PM Modi ने 54 जिलाधिकारियों से की बात, कहा- नई चुनौतियों के लिए नए समाधान की जरूरत

0

Rajasthan: Lockdown में साइकिल पर घूमते Bhilwara DM को महिला Constable ने रोका, जानिए फिर क्या हुआ?

0
आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

December 7, 2023
राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

December 7, 2023
बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

December 7, 2023
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

December 7, 2023

नवीनतम समाचार

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

December 7, 2023
राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

December 7, 2023
बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

December 7, 2023
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

December 7, 2023
Menu
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us

Our in-depth and broad regional language breaking news coverage keeps you informed with the detailed social, political, economic & current Hindi news and breaking news in Tamil, Odiya, Assamese, Kannada, Malayalam and Gujarati. You can follow us on Facebook, YouTube & Twitter to stay connected with us. 

Recent posts

आठ और 9 दिसंबर को बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

राहिल कुरैशी ने स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का नाम किया रोशन

बुल्लावाला सत्तीवाला मार्ग स्थित सुसवा नदी पर ग्रामीणों ने किया अस्थायी पुल का निर्माण

मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

Our Visitor

0 3 6 4 7 5
Users Today : 14
Users This Month : 144
Users This Year : 10597
Total Users : 36475
Views This Month : 400
Total views : 72970

Quick links

  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार
Menu
  • होम
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • उत्तर प्रदेश समाचार
  • अन्य
    • कुमांऊँ समाचार
    • गढ़वाल समाचार
    • हरियाणा समाचार

Dowonload our app

5a902dbf7f96951c82922875

Follow us on

Facebook Twitter Youtube Instagram

Copyright © 2021 doonroyalnews || Designed by Website Designing Company - Traffic Tail

Translate »