महानगर कार्यालय पर होगा एलईडी वेन का स्वागत : सीताराम भट्ट

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आज महानगर में पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक ली। बैठक मे निर्णय लिया गया कि भाजपा की जो एलईडी वेन सभी विधान सभाओं में घूम-घूम कर आम जनता से सुझाव एकत्रित कर रही हैं, उसका 15 जनवरी को महानगर कार्यालय पर प्रातः 10:30 बजे स्वागत किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे सभी मोर्चों के लोग अपने साथ 10-10 व्यक्ति जो वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, पूर्व सैनिक व सभी व्यवसाय से संबंधित हो को लेकर आयेगे। ये लोग अपने सुझाव महानगर में रखी सुझाव पेटिका में डालेंगे। बैठक मे महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून के अध्यक्ष धर्मपाल घाघट व जगराम सिंह महानगर महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा देहरादून ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *