उत्तराखंड भाजपा का दृष्टि पत्र जारी

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज राजधानी दून में विधानसभा चुनाव -2022 के लिए भाजपा का दृष्टि पत्र/ घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दृष्टि पत्र जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन भी घोषणा पत्र में साफ नजर आया है। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दृष्टि पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के दृष्टि पत्र लान्च कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने दृष्टिपत्र को बनाने में शामिल सभी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे उत्तराखंड मेरी मातृभूमि है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी मेरी मां के समान है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ये दृष्टि पत्र उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार आम जन की सहभागिता से बना दृष्टिपत्र बना है। हर विधानसभा में मोबाइल टीम और रथ भेज सुझाव पेटिका रखी गई और लोगों को बता उनके सुझाव लिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि मौजूद थे।
घोषणा पत्र की मुख्य बातें :- पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित। छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि। हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज। उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *