सी.एम.एस. सिविल सर्विस कॉन्क्लेव 6 मार्च को!

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ, 3 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय रिलेशन्स डिपार्टमेंट 6 मार्च को ऑनलाइन (जूम) पर ‘सी.एम.एस. सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ आयोजित करने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में सी.एम.एस. के 20 पूर्व छात्र, जो कि वर्तमान में आईएएस/आईएफएस/ आईपीएस/ आईआरएस के रूप में देश-विदेश में अति प्रतिष्ठित एवं महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें देकर विद्यालय का नाम सारे विश्व में गौरवान्वित कर रहे हैं, इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस ‘सी.एम.एस. सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन सी.एम.एस. के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।
श्री शर्मा ने बताया कि सीएमएस संस्थापक-प्रबन्धक डॉ. जगदीश गाँधी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सभी प्रतिष्ठित सीएमएस पूर्व छात्र हमें बताएंगे कि कैसे सीएमएस शिक्षा के चार बिल्डिंग ब्लॉक ’जय जगत’ के मूल्य अर्थात् (1) सार्वभौमिक मूल्य, (2) वैश्विक समझ, (3) विश्व की सेवा और (4) सभी चीजों में उत्कृष्टता और सीएमएस शिक्षा के चार स्तंभ अर्थात् (1) ज्ञान, (2) बुद्धिमत्ता (3) आध्यात्मिक धारणा और (4) वाक्पटुता उनके भविष्य को आकार देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और कैरियर को आगे बढ़ाने में प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कॉन्क्लेव में सी.एम.एस. निदेशिका डॉ. भारती गाँधी, एम.डी. एवं प्रेसीडेन्ट प्रोफेसर गीता गाँधी के साथ सी.एम.एस. के सीईओ रोशन गाँधी के साथ ही सभी कैम्पसों की प्रधानाचार्यायें भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *