विरोध के बाद भी रामसिंह कैड़ा ने दर्ज की शानदार जीत

उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने भीमताल सीट पर पुनः जीत दर्ज कर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के समक्ष भी अपनी खासी जगह बना ली है, जबकि उनके भाजपा में शामिल होने व टिकट मिलने के बाद से ही सीट से टिकट के अन्य दावेदार रहे लोग उनके विरोध में लामबंद हो गये थे। इतना ही नहीं मनोज साह ने उनके विरोध में चुनाव भी लड़ा। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी के समक्ष सीट पर जीत को बरकरार रखना चुनौती से कम नहीं था। कैड़ा को पिछले पांच साल से लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच रहने का चुनाव में भरपूर फायदा मिला। विधान सभा क्षेत्र में पार्टी में अन्दर खाने विरोध के बाद भी आम जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला। जिसकी बदौलत उन्होंने भीमताल सीट पर शानदार जीत दर्ज कर पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली है। उन्होंने वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी।विधायक बनने के बाद राम सिंह कैड़ा भाजपा के एसोसिएट सदस्य थे। चुनाव से दो माह पहले उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *