मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे

उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना करीब – करीब पूरी हो चुकी है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से अपने प्रतिद्वंद्वी भुवन चंद्र कापड़ी से हार गये हैं. वहीं कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से हार गये हैं । वहीं धामी के चुनाव में हार जाने से राज्य में मुख्यमंत्री का चुनाव हारने का इतिहास बरकरार रहा . क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में धामी ने काफी मतों के अंतर से कापड़ी को हराया था. राज्य में पिछले चुनाव में हरीश रावत कांग्रेस के तत्कालीन सीएम थे और वह हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा सीट से हार गए थे. जबकि उससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव बीजेपी के तत्कालीन सीएम भुवन चंद्र खंडूरी भी चुनाव हार गए थे और इस चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी. और इस बार सीएम धामी खटीमा से हार चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *