गुमशुदा बेटे को खोजकर पुलिस ने परिजनों को दिया होली का उपहार

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

चमोली। विगत 18 मार्च महेन्द्र विष्ट ने गोपेश्वर थाने में अपने पुत्र सोनू विष्ट (काल्पनिक नाम) उम्र-17 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज की थी। जिसमें उनके द्धारा बताया गया कि उनका पुत्र बिना बताए कहीं चला गया है, जिसकी काफी खोजबीन के बाद भी वह मिल नही रहा है। परिजन इस बात से चिंतित थे कि कहीं कोई गलत कदम न उठा ले। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के आदेश पर, एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी चमोली के निर्देशन में गुमशुदा की तलाश के लिये पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सैल चमोली को गुमशुदा की तलाश के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस के माध्यम से गुमशुदा सोनू को मात्र 24 घंटे से पहले सकुशल बरामद कर लिया गया और सोनू को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्धारा चमोली पुलिस का सह्रदय धन्यवाद किया गया।
बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीव चौहान, उप निरीक्षक कुलदीप कांडपाल पुलिस कांस्टेबल चन्दन नागरकोटी (सर्विलांस सेल), पुलिस कांस्टेबल राजेन्द्र रावत (सर्विलांस सेल) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *