उत्तराखंड प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में देहरादून बाबा सैयद जमाल शाह रहमतुल्लाह अलेह पीर बाबा की मजार पर तिलावत के बाद उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वास्थ्य दीर्घायु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शीर्ष नेतृत्व की स्वास्थ्य एवं दीर्घायु नेतृत्व का मार्गदर्शन हमें मिलता रहे. हमारा उत्तराखंड सुख समृद्धि की ओर जाए. इसी कामना की दुआएं करते हुए सभी ने आमीन कहा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी महानगर पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रईस अंसारी ने बताया के उत्तराखंड प्रदेश से आए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के कोने-कोने से प्रदेश पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडलों से भी ऐतिहासिक शपथ ग्रहण में जो के परेड ग्राउंड पर हो रहा है पहुंच रहे हैं और कुछ एक दिन पहले ही देहरादून पहुंच चुके हैं. सामाजिक कार्यकर्ता वक्फ बोर्ड सदस्य नूरी हसन हाजी महबूब जहीर अंसारी महानगर अध्यक्ष जावेद आलम मंसूर खान इसरार कुरेशी आमिर कुरेशी सबीना सिद्दीकी बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *