कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने ग्रहण किया कार्यभार

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्‍तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में पदभार ग्रहण कर लिया। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कार्यभार ग्रहण समारोह में नाराजगी दिखाने वाले कांग्रेस नेताओं पर वक्ताओं ने जमकर नाराजगी दिखाई। समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख़्यमंत्री हरीश रावत ने भाग लिया। दोपहर करीब 12 बजे करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह यहां से देहरादून के लिए रवाना हुए। डोईवाला और भानियावाला में भी उनका स्‍वागत किया गया। जहां से वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
राजीव भवन में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कार्यभार ग्रहण समारोह में वक्ताओं ने बगावती तेवर दिखा रहे नेताओ पर निशाना साधा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राजेंद्र चौधरी ने कहा कि एक विधायक के टिकट पर चुनाव जीते। आज कहते है कि सम्मान नहीं मिल रहा। भाजपा के सीएम के लिए सीट छोड़ने के बयान दे रहे हैं। ऐसे लोगो को कतई बर्दास्त न किया जाय। ऐसे नेताओं के लिए कांग्रेस के दरवाजे पर कुंडी लगा दी जानी चाहिए।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में बोल रहे नेताओ को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। यदि हिम्मत है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़कर दिखाएं। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष करण माहरा को अनुशासन पर विशेष फोकस रखना होगा। बड़े नेता यदि अनुशासन तोड़े तो उन पर भी करवाई हो। इस अवसर पर काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत, हीरा सिंह बिष्ट, जीतराम, सूर्यकात धस्माना, आनंद बहुगुणा, डॉक्टर जसविंदर सिह गोगी, मोहन कुमार काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *