डोईवाला। आज आम आदमी पार्टी डोईवाला की बेठक आहूत की गई, जिसमें डोईवाला चीनी मिल मजदुर संघ यूनियन के अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मोजूद रहे। बेठक ने गोपाल शर्मा ने बताया कि डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ के विस्तार करते हुवे आम आदमी पार्टी डोईवाला के पूर्व प्रतियाशी राजू मोर्य ,केतन व राजेश शर्मा को संघ का सरक्षक बनाया गया उन्होंने बताया कि जल्द चीनी मिल मजदूर संघ कर्मचारियो की समस्याओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के वार्ता करेगा को उनको समस्याओ को प्रमुखता से उठाएगा जैसे डोईवाला चीनी मिल में कई वर्षों से मृतक आश्रित को नोकरी नही दी गई उनको उनकी योग्यता के अनुसार नोकरी दी जाए,ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए,कर्मचारियों को पदोन्नति की जाए,वेतन एवम जितने भी कर्मचारियो के देय है उन्हें समय से दिया जाए व आवास कालोनियों की मरमत का कार्य आदि कई समस्याओं की मांग उठाई जाएगी।
