मुख्यमंत्री ने ली विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। विधानसभा भवन देहरादून में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा भवन देहरादून में प्रकाश पंत भवन स्थित सभागार में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *