देहरादून। दून योग पीठ (देवभूमि संजीवनी योग और वेलनेस केंद्र) हाथीबड़कला में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम पूर्वक मनाया गया, यहां पर अयोजित विशेष निःशुल्क योग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो ने भाग लिया। दून योग पीठ के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बच्चों को ताड़ासन, मकरासन, धनुरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन आदि के अभ्यास के साथ साथ कपालभाति, नाडी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान आदि की बारीकियां समझाई। आज बच्चो के लिए अलग से एक विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमे गीता जोशी,सुलोचना ममगाई,योगाचार्य नीरज डोभाल, सुमन जोशी,एडवोकेट तनुज जोशी, तन्वी ममगाई, नेहा पुंडीर, आराध्या गुप्ता, वेदांत अरविंद ममगाई,युवराज पुंडीर, अंशुल पुंडीर, वैभवी नौटियाल, प्रांजल यादव, तेजस यादव, समर्थ गुप्ता यशवंत चौहान, अर्पित कुमार, अहसान सुंदरियाल आदि का विशेष सहयोग रहा। आचार्य बिपिन जोशी शहीद दुर्गा मल्ल योग पार्क गढ़ी कैंट में भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही विधान सभा में भी विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी और विधान सभा के सम्मानित कर्मचारियों और अधिकारियों को सामुहिक योगाभ्यास कराया योगाभ्यास कराया।

