देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री राजीव शर्मा द्वारा आज संस्थान के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के द्वारा संस्थान के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करवाया गया, श्री राजीव शर्मा संयुक्त सचिव के द्वारा निरीक्षण के उपरांत संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का को सम्बोधित कर धन्यवाद भी किया, इस अवसर पर संस्थान के विभागों में आदर्श विद्यालय, बोलता पुस्तकालय, राष्ट्रीय ब्रेल लाइब्रेरी, शीघ्र हस्तक्षेप विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, प्रशिक्षण केंद्र व मूल रूप से संस्थान एवं देश के प्रथम ब्रेल प्रेस आदि विभागों का गहराई से अध्ययन किया गया। विभिन्न विभागों के विषय में संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शू द्वारा मुख्य अतिथि को सभी विभागों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई l

