प्रमोद तोमर
देहरादून। महिला उत्थान सशक्तिकरण संस्था में संस्था की अध्यक्षा रेनू रोतेला द्वारा संस्था के एक वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्या अतिथि दीपा बछेती को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीपा बछेती ने बताना कि ये संस्था 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।आज के कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति को उजागर कर 50 से 80 वर्ष तक की महिलाओं ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी, बालक और बालिकाओं ने नशा मुक्ति पर बहुत सुंदर नाटक प्रस्तुत किया।

