टाऊन सीटी के विरोध में धरने पर बैठे किसानों ने काटा बिजली दरफ्त पर हंगामा

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

बार- बार हो रही बिजली कटौती के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा

संजय अग्रवाल

डोईवाला. जहां किसान टाउन सिटी के विरोध में पिछले 3 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं अब इन किसानों का गुस्सा बिजली विभाग पर भी जमकर फूट पड़ा।
डोईवाला क्षेत्र में आए दिन कई घण्टो तक हो रही बिजली कटौती आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। बिजली कटौती की वजह से जहां बिजली से कार्य करने वाले कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, तो वहीं गर्मी की तपिश भी यहां की जनता के लिए मुसीबत का सबब बनी है।
सबसे बड़ी परेशानी उन किसानों को झेलने पड़ रही है, जो पिछले 3 दिनों से टाउन सिटी के विरोध में सड़क किनारे दिन रात धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ओर विद्युत विभाग द्वारा बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिसकी वजह से इन किसानों का पारा चढ़ गया, ओर किसानों ने बिजली दफ्तर के सामने विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विद्युत कटौती पूरी तरह बंद करने की मांग की।
किसानों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से टाऊन सीटी के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, तो शासन प्रशासन पूरी तरह बौखला चुका है। ऐसे में इन किसानों को परेशान करने के लिए दिन में लगभग 10 बार विद्युत कटौती की जा रही है। ताकि यह किसान परेशान होकर अपना धरना समाप्त कर दें। वहीं किसानों ने मांग करते हुवे कहा कि अगर विभाग द्वारा विद्युत कटौती को बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र के सैकड़ो किसान विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान किसान हाजी अमीर हसन, पूनम सलाल, सुरेन्द्र सिंह खालसा, हरजीत सिंह, अजय राजपूत आदि किसान व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *