आप पार्टी की डोईवाला विधानसभा कमेटी का हुआ विस्तार

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा आज डोईवाला विधानसभा के संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक की गई जिसमें डोईवाला विधानसभा की कमेटी का विस्तार किया गया कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं को डोईवाला विधानसभा की कमेटी में जगह दी गई डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने कहा कि डोईवाला विधानसभा कमेटी का विस्तार जो पूर्व में रुका हुआ था उसको आज पूरा कर लिया गया है जिसमें डोईवाला क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डोईवाला विधानसभा के प्रभारी विजय पाठक के द्वारा सरदार जसवीर सिंह को डोईवाला विधानसभा का सह प्रभारी बनाया गया और डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी के द्वारा कमेटी का विस्तार करते हुए डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा को डोईवाला विधानसभा संगठन महासचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई यामिनी सिंह को उपाध्यक्ष , संपन्न सैनी को उपाध्यक्ष एवं सुमन गुप्ता को सह सचिव बनाया गया बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोईवाला विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्य केतन ने कहा कि आने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है और डोईवाला नगर पालिका मैंअध्यक्ष से लेकर 20 के 20 वार्डों से पार्टी सभासदों का चुनाव लड़ाएगी बेठक में जिला प्रवक्ता ए एस रावत,इकबाल तगाला, सोनी कुरेशी राजेश कुमार इकरार अहमद तालिब खान वाजिद अली तैयब हुसैन मोहम्मद नईम पुरुषोत्तम कुमार सुरेंद्र कुमार संपन्न सैनी सुमन गुप्ता यामिनी सिंह मोहम्मद मुस्तकीम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *