कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून स्थित बाल वनिता आश्रम में परिवार संग पहुंचकर वहां के बच्चों के साथ दीपावली मनाई। रौशनी के इस त्योहार पर बच्चों के साथ हुई सप्रेम भेंट ने दिवाली को और भी बेहतरीन बना दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *