गोपाल शर्मा
डोईवाला। आज आम आदमी पार्टी कार्यालय देहरादून में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बी डी रतूड़ी जी को एवम अशोक सेमवाल जी को डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ यूनियन का संरक्षक बनाया गया डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि। बीडी रतूड़ी जी हमेशा श्रमिकों की समस्याओं के लिए लड़ते आए हैं। और उनके द्वारा कई बार मजदूरों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए बड़े-बड़े आंदोलन किए हैं। इसी के चलते आज श्री बीडी रतूड़ी एवं अशोक सेमवाल जी को डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ का संरक्षक बनाया गया जिससे कि आगे और मजदूरों की समस्याओं को इनके नेतृत्व में शासन स्तर तक उठाया जा सके व उनकी समस्याओं का समाधान हो सके आज दोनों का आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा आम आदमी पार्टी , विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव इकबाल तगाला रिंकू राठौर, सुधा पटवाल,भरत लोधी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

