त्रिशूला के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार देश

चमोली : गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग त्रिशूला के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ । हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थाना पोखरी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।बताया गया कि एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में अनिल सेमवाल निवासी छेमी और संजय गणाई जोशीमठ सवार थे, दोनों की ही मौत हो चुकी है।सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया है। ये लोग त्रिशूला से देवखाल जा रहे थे। सड़क हादसे की घटना सुबह करीब नौ बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *