आम जन को मिलेगा लाभ

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश राजनीति

आरती वर्मा
डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी माजरी मंडल द्वारा आयोजित परिचय बैठक में नवनियुक्त भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा का भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि वे संग़ठन को मजबूत करने व संग़ठन की रीति नीति को बूथ स्तर तक पहुचाने के साथ साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को लाभ पहुचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की उनके द्वारा पूर्ण रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया जाएगा,उन्होंने कहा की पुराने अनुभवी व नए युवा कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे, साथ ही आगामी चुनावों में परचम लहराने के लिए बिना समय गवाए, हर कार्यकता को अभी से कमर कसनी की अपील की । जिला अध्यक्ष ने कहा की संगठन में किसी भी प्रकार की गुट बाज़ी को बर्दाश्त नही किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष रविंदर राणा ने पुराने कार्यकर्ताओ का माला पहनाकर व शाल ओढा कर सम्मान किया व पाँव छू कर आशिर्वाद लिया ।
इस अवसर पर के क्षेत्रीय विधायक बृज भूषण गैरोला ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । इस अवसर पर
मण्डल अध्यक्ष राजकुमार , जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, मण्डल प्रभारी राजेश जुगलान,कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद राणा, चंद्र भान सिंह पाल, सुमन लता, विक्रम नेगी,परमिंदर सिंह, पंकज रावत,मनोज काम्बोज,मनीष यादव, कुसुम शर्मा, रश्मि देवी,चन्द्रकला भंडारी,मुकेश कुमार, ललित जायसवाल जैरनल सिंह,शिव प्रकाश सती,प्रताप बस्सी,गुरदीप सिंह, लाडी सिंह, महेंद्र सिंह , विजय पुण्डीर सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री ललित पंत व उत्तम रौथाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *