स्कूल में गंदी हरकत करता था शिक्षक, छात्रा ने प्रधानाचार्य से की शिकायत

अन्य उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार देश

हरिद्वार : 12वीं कक्षा में फेल हुई छात्रा के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपित शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।शहर कोतवाली के एसएसआइ अनिल चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरोपित शिक्षक को उसकी बहन के घर सहारनपुर से गिरफ्तार कर हरिद्वार लाई। पूछताछ के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मायापुर पुलिस चौकी में प्रेस वार्ता में प्रभारी एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि बीते 22 अगस्त को इंटर में पढ़ने वाली की एक छात्रा ने भल्ला कालेज के एक शिक्षक पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। शिक्षक से स्पष्टीकरण लेकर प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल ने स्कूल प्रबंधक के तौर पर नगर आयुक्त को इस प्रकरण से अवगत कराया था। नगर आयुक्त दयानंद के निर्देश पर कमेटी बनाकर हुई जांच के बाद आरोपित शिक्षक सुनील कुमार को निलंबित किया गया था। साथ ही प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *