देहरादून। आज आम आदमी पार्टी कार्यालय डोईवाला में संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक आहूत की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता प्रदेश सह समन्वयक डी के पाल ने शिरकत की उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए सबसे पहले संगठन विस्तार करना जरूरी है आने वाले नगर पालिका चुनाव से पहले सभी संगठन को मजबूत कर लेना चाहिए। और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीतियों के बारे में बताना है। विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को डोईवाला विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक शाम के 5:30 बजे डोईवाला विधानसभा कार्यालय में की जाएगी जिसमें सभी विधानसभा के पदाधिकारीयो का आना अनिवार्य है जिससे कि संगठन विस्तार के बारे में चर्चा की जा सके बैठक में अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव इकबाल तगाला ने कहा कि हमें आने वाले नगर पालिका चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय में ऐतिहासिक जीत हासिल करी है उसी प्रकार आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि डोईवाला एक ऐसी जगह है जहां पर सर्व समाज के लोग रहते हैं हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर सभी धर्म और जाति का सम्मान करना है और लोगों को घर-घर जाकर बताना है कि अगर आप का सही में कोई विकास कर सकता है तो वह आम आदमी पार्टी कर सकती है जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छे स्कूल पानी की अच्छी व्यवस्था मुफ्त बिजली बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा बसों में महिलाओं को निशुल्क आने-जाने की सुविधा दी है उसी प्रकार अगर आने वाले समय में उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो जितनी भी सुविधाएं दिल्ली और पंजाब में सरकार द्वारा दी जा रही है वह सारी सुविधा उत्तराखंड में भी जनता को दी जाएगी इस बार आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में नगर पालिका नगर निगम के चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी बैठक में कई कार्यकर्ता मौजूद थे

