प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट का जन्म दिन मनाया गया धूमधाम से

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट का जन्म दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ठ जी का जन्मदिन मनाया गया। डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह जी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने कहा कि जोत सिंह जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी का बड़ा विस्तार हुआ है जिस प्रकार के वह राजनीतिकार हैं उससे पूरे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की अलग जगी है।उनकी रणनीति के तहत उत्तराखंड में हम निकाय चुनाव को बंपर वोट से जीतेंगे उसको बुके देते हुए अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव इकबाल तगाला ने भी कहा कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में लगातार जनाधार बढ़ रहा है और जोत सिंह जी दिन-रात उत्तराखंड के दौरे पर रहकर आम आदमी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं आज उनके जन्मदिन पर हम तमाम कार्यकर्ता यहां पर एकत्रित होकर उनका जन्मदिन मन रहे हैं उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट जी उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की रीढ़ है उनके नेतृत्व में कहीं बड़े-बड़े प्रोग्राम हुए हैं कहीं धरने प्रदर्शन हुए आगे चलकर उत्तराखंड में जनाधार को बढ़ाने के लिए सभी लोग जोत सिंह जी के हाथों को मजबूत करें और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले आज प्रदेश कार्यालय में उनका स्वागत किया गया फूल मालाओं से उनको बधाई दी गई कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा के सुरेश सैनी। सुधा पेटवाल डॉक्टर डीके पाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *