कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस पर वृद्ध आश्रम में बांटी मिठाई

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश राजनीति

आरती वर्मा

डोईवाला. कांग्रेस के 138 स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला वृद्ध आश्रम में वृद्धा लोगों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया व मिठाई बाटी। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया की कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता वृद्धा आश्रम व स्कूलों में जाकर फल व मिठाई बांट रहे है। उन्होंने कहा की हम उन शहीदों को भी याद कर रहे है जो उस समय देश के लिए लड़े है। भारत जोड़ो यात्री मोहित उनियाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस देश की विचारधारा है जो सभी धर्मो को जोड़ कर साथ चलती है, ओर कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसका पूर्ण योगदार देश को आजादी दिलाने में रह है। उन्होंने कहा की पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सभी धर्मो के साथ लेकर भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चल रहे है, ओर उनका एक ही सपना है की हमारे देश में जो नफरत फैली है उस नफरत को दूर कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *