डोईवाला नगर पालिका ने किया समस्त कर्मचारियों का पुरस्कार देकर सम्मान

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश राजनीति

आरती वर्मा

डोईवाला. डोईवाला नगर पालिका द्वारा समस्त कार्मिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समस्त सफाई कर्मचारी व अन्य नगरपालिका कर्मचारियों को पुरस्कार देकर नगर पालिका डोईवाला ने सम्मानित किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर नगर पालिका डोईवाला के नाम फास्टेस्ट मूवर सिटी के रूप में द्वितीय पुरस्कार तथा राज्य स्तर पर अटल निर्मल निगम पुरस्कार से सम्मानित होने पर नगर पालिका ने अपने समस्त कर्मचारियों को इसका हकदार ठहराया। डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि यह सब कर्मचारियों की देन है जिनके इतने सुंदर कार्य से हमारा नगर पालिका फास्टेस्ट मोबाइल सिटी का अवार्ड लेकर आया है जिसके लिए आज उनको सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *