संगीत प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार देश शिक्षा

लखनऊ, 3 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के तीन प्रतिभाशाली छात्राओं गजल यादव, मिशिका त्रिपाठी एवं नन्दिनी खरे ने अन्तर-विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें सी.एम.एस. छात्रा गजल यादव ने सितार वादन में, मिशिका त्रिपाठी ने गायन में जबकि नन्दिनी खरे ने कथक नृत्य में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने प्रथम स्थान अर्जित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *