स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून। आज रामकृष्ण मिशन किशनपुर राजपुर रोड देहरादून और विवेकानन्द नेत्रालय द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी का अवतरण दिवस विधि विधान के साथ पूजा अर्चना और आरती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया. मिशन के सचिव स्वामी असीमत्मानंद जी महाराज ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रामकृष्ण मिशन द्वारा कोरोना काल और नित्य रुप से आंखों के मरीजों की अनुकरणीय सेवाओं के लिए माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव के संस्थापक अध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने संस्था के प्रतिनिधि के वे स्वामी असीमत्मानंद जी महाराज को भगवा शाल, स्वामी विवेकानंद जी का चित्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। तिथि के रुप में मकर संक्रांति को स्वामी विवेकानंद का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। आचार्य बिपिन जोशी ने कहा यदि स्वामी विवेकानंद सर्किट को धरातल में उतारा जाए तो देवभूमि उत्तराखंड की आर्थिकी के साथ साथ ध्यान योग को एक नया आयाम दिया जा सकता है और संपूर्ण विश्व को आकर्षित किया जा सकता है. उन्होंने पहाड़पानी में नौले के विकास के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा 5 लाख की राशि मंजूर करने के लिए आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर स्वामी स्वरूपानंद महाराज (माधुर्य महाराज), स्वामी सोमपानंद महाराज, ब्रह्मचारी शुभानकर और ब्रह्मचारी विनायक, प्रसिद्ध आर्किटेक्ट मनुज अग्रवाल, डा मथुरा दत्त जोशी,एडवोकेट तनुज जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *