अल्पसंख्यक मोर्चा ने नगर परिक्रमा में वितरित किये फल

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा हुई. श्री झंडे जी की नगर परिक्रमा पर आज महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा देहरादून यासमीन आलम के नेतृत्व में सुबह नगर परिक्रमा में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की व फल वितरण कर सेवा की. आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे रईस अंसारी ने बताया नगर परिक्रमा में महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम के दिशा निर्देश पर प्रदेश व महानगर के पदाधिकारियों ने झंडा बाजार में पुष्प वर्षा कर व फल वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की. कार्यक्रम उपरांत मौजूद श्रद्धालुओं ने भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की जमकर तारीफ की व शुभकामनाएं दी. महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम ने मोर्चा की ओर से बाहर से आए शुभकामनाएं दे रहे श्रद्धालुओं को धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग पार्षद महानगर मंत्री सरदार मोंटी, बलविंदर सिंह हारुन अंसारी रईस खान जी साजिद मलिक प्रदेश कार्यालय प्रभारी आमिर कुरेशी सबीना सिद्दीकी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर ‍शकील आजम खान फरियाद अहमद मलिक मंडल अध्यक्ष इसराइल मलिक आई खान वीरेश जैन संगत की सेवा में सक्रिय पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *