घट स्थापना के साथ शुरू हुए नवरात्र

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश धर्म

देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव में आज से विशेष चैत्र नवरात्रि पूजा अनुष्ठान विशेष पूजा अर्चना,घट स्थापना, हरियाली बोने और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में आरंभ हो गया है, आज प्रातः सर्वप्रथम माता वैष्णो देवी जी की मां काली, सरस्वती और लक्ष्मी जी की प्रतीक पिंडियों को पवित्र गंगाजल से स्नान कराकर उन्हें नए वस्त्र आभूषण धारण कराए गए, विशेष श्रृंगार के बाद विशेष पूजा अर्चना और हरिद्वार से पधारे आचार्य महेश उपाध्याय और अन्य पंडितों ने दुर्गा सप्तशती पाठ किया , दिन में महिला भजन मंडली द्वारा माता रानी के भजन कीर्तन किए गए और सायंकाल में माता वैष्णो देवी का विशेष श्रृंगार आरती होगी, आज डी टी सी इंडिया चाय बागान के दर्जनों कामगारों ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, तमसा नदी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया आज के कार्यक्रम में डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, पंडित गणेश बिजलवान, अरविंद बलूनी, शुशील पुरोहित आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *